अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने थाने के सामने से एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
रामसिंहपुर थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 3000 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। रामसिंहपुर थाने के एसएचओ अजय कुमार ने आज बुधवार को सुबह 10:30 बजे बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ राजा (41) पुत्र ज्ञान सिंह रायसिख निवासी 48 जीबी (ए) रेडबग्गी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।