झांसी: पटोरिया मोहल्ले में दबंग युवक ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई, 13 सेकंड में मुंह पर मारे 10 थप्पड़ और लात
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2026 झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटोरिया मोहल्ले से पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत बाइक सवार को एक युवक को गाली देना भारी पड़ गया। इसके बाद राहगीर ने बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक पर 13 सेकंड में 10 बार थप्पड़ों और लात की बौछार कर दी। हद तो तब हो गई युवक के नीचे गिरने के बाद भी दबंग राहगीर लगातार युवक को थप्पड़ मारता रहा।