प्रतापपुर: कलेक्टर ने प्रतापपुर में शक्कर कारखाना, निर्माण कार्यों और हाथी पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण
सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने प्रतापपुर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना पहुंचकर चीनी उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की तथा बेहतर संचालन के निर्देश दिए। इस दौरान कारखाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया।