मंझनपुर: कोइलहा की पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत, बोली- 50 से 60 पुलिस वालों ने घर में घुसकर मुझसे और बेटी से की मारपीट
कौशाम्बी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कोइलहा कि एक महिला मंगलवार की शाम को मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हुई थी जहां पर उसने अपनी सारी बातें एसपी सत्यनारायण प्रजापत से बताई है। बताया कि पुलिस वाले उसके गांव गए जहां पर उससे और उसके बेटी के साथ पुलिस वालों ने मारपीट की है। दरवाजा भी तोड़ने का महिला ने आरोप लगाया है।