चूरू: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने राजकीय भरतिया अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में शुरू की रिलीवर रूम की सुविधा
Churu, Churu | Mar 29, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में लपका गिरोह के खुलासे के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के साथ शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की। प्रिंसिपल ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, डॉक्टर्स ओपीडी, रोगी पंजीयन काउंटर आदि का निरीक्षण किया।