चूरू: चूरू एसीबी टीम ने एक लाख की रिश्वत मामले में ACTO और ICTO को बीकानेर एसीबी कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
Churu, Churu | Mar 29, 2025 चूरू एसीबी की टीम ने शनिवार को एक लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार रतनगढ़ वाणिज्य कर विभाग के एसीटीओ महेश कुमार और आईसीटीओ नरेंद्र सिंह को बीकानेर की एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है। शनिवार को दोनो को चूरू एसीबी दफ्तर से बीकानेर ले जाया गया।