जसवंतनगर: नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चला अभियान, बुलडोजर से सड़क किनारे हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
जसवंतनगर के नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर हाइवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान और पुलिस बल ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। बुलडोजर से नगर क्षेत्र के सर्विस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों के अवैध कब्जे हटाए गए। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस दौरान अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप मचा रहा।