जहानाबाद: जहानाबाद में रिटायर हवलदार के सूने घर में चोरी, लाखों के जेवर-कागजात ले उड़े चोर
जहानाबाद शहर के ऊंटा-मदारपुर मोहल्ले में सेना के रिटायर हवलदार देवेंद्र कुमार के सूने घर में गुरुवार रात चोरी हो गई। परिवार गांव गया था, तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण, कीमती सामान, बर्तन और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई जारी है।