फारबिसगंज: नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने वार्ड संख्या 20 में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र संख्या 20 में नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद वीणा देवी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद चांदनी सिंह, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, बुलबुल यादव, अंजनी सिंह आदि मौजूद थे। नाला निर्माण कार्य होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बुधवार को 11 बजे शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।