ललितपुर: मसौरा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर राय ढाबा के पास दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
मसौरा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर राय ढाबा के पास सोमवार देर रात्रि दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा है।उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वही वायरल वीडियो संबंधित पुलिस चौकी के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।