प्रतापपुर: पोंडी में पुनर्वास पर 12 मई को होगी महत्वपूर्ण बैठक
सूरजपुर जिले के ग्राम पोंडी में प्रस्तावित गायत्री भूमिगत परियोजना से प्रभावित भू-स्वामियों के पुनर्वास एवं रोजगार के मुद्दों पर 12 मई 2026 को जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 4 बजे होगी।