सहाड़ा: मेघरास के समीप कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के लसाडिया निवासी युवक अपने साथी के साथ कारोई की ओर आ रहा था इसी दौरान मेघराज के समीप एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|