ज्ञानपुर: कलुआ गांव के हेल्थ वेलनेस सेंटर का सीएमओ ने किया निरीक्षण, सेंटर बंद होने की वजह से कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक
कलुआ गांव स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर का सीएमओ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान केंद्र पर ताला लटका मिला। जिसकी वजह से सीएमओ ने नाराजगी जताई और वहां पर तैनात कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।