टांडाबरूड से बिस्टान रोड पर स्थित कोठा बुजुर्ग पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी पुलिया को तोड़कर छोड़ दिया गया है और निर्माण में हो रही देरी के कारण वैकल्पिक मार्ग पर चारपहिया वाहन फंस रहे हैं।