टाउन थाना क्षेत्र के शिवनडीह गांव निवासी महेश बंसफोड़ ने मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बुधवार 2 बजे ग्रामीणों के साथ समाहरणालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में उन्होंने एसपी को एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।