सूरतगढ़ में एक आदतन अपराधी के खिलाफ पुलिस और पालिका ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया। वार्ड-1 स्थित उसके 20 लाख रुपए कीमत के अवैध मकान पर पीला पंजा चला उसे तोड़ दिया। सीआई ने शाम के समय बताया कि आरोपी रणजीत सिंह उर्फ़ जितिया के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज है। पालिका की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।