बौंसी: बुढ़वा तरी गांव में नदी में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मातम
Bausi, Banka | Mar 30, 2026 बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत अंतर्गत बुढ़वा तरी गांव में नदी में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सद्दाम अंसारी का पुत्र करीम अंसारी (4 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था । काफी मशक्कत के बाद नदी से खोज कर शव बरामद किया गया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।