नवादा: नारदीगंज प्रखंड के दरियापुर स्थित रनिंग ग्राउंड के ट्रैक पर ठेकेदारों द्वारा मिट्टी गिरा दी गई है। इससे वहाँ नियमित रूप से फिजिकल तैयारी कर रहे युवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी फैल जाने के कारण ट्रैक असमतल हो गया है, जिससे दौड़ लगाने में कठिनाई हो रही है और चोट लगने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि यह रनिंग ग्राउंड उनकी शारीरिक तैयारी का एकमात्र सुरक्षित स्थान है, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के कारण उनकी मेहनत प्रभावित हो रही है। युवाओं ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए नवादा जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। युवाओं ने मांग की है कि रनिंग ट्रैक से तत्काल मिट्टी हटाई जाए और भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जाए, ताकि खिलाड़ी एवं प्रतियोगी फिजिकल की तैयारी कर रहे युवा बिना बाधा के अभ्यास कर सकें। ✍️सोनू सिंह (Sonu Singh Journalist) #SonuSinghJournalist #NawadaNews #Nawada #nawadabihar #nardiganj #नारदीगंज District Administration Nawada @