चर्चित विपुल मिश्रा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बिल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोचा
- हत्या आरोपी ने पुलिस पर चलाई थी गोली, पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के चर्चित विपुल मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार रात सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में मुख्य हत्यारोपी बिल्लू उर्फ देवेश वाजपेयी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी को नीमगांव थाना क्षेत्र के दतिया मदन गांव के पास विपुल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदराबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पुलिस हत्याकांड के संबंध में पूछताछ कर रही है।
#LakhimpurKheri #NeemgaonPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #UttarPradesh
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 4, 2026