नानपारा: रिसिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर ट्राली से दबकर 12 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिसिया में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। साइकिल से घूमने निकले 12 वर्षीय बालक अरमान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना रेलवे स्टेशन चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान अरमान अपनी साइकिल से वहां से गुजर रहा था और अनियंत्रित होकर गिर गया।