विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरनपुरा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
रविवार सुबह पुरनपुरा में एक युवक बेसुध हालत में मिला, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान पुरनपुरा निवासी 27 वर्षीय सचिन लोधी के रूप में की गई। रविवार दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम कराया गया। इसी दौरान परिजनों ने बताया कि सचिन पिछले 3 सालों से नशे का आदि था। ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई।