कोटा: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वसूली की मांग को लेकर SDM कोटा को सौंपा ज्ञापन, राशि 89.62 करोड़
Kota, Bilaspur | Apr 6, 2026 कोटा क्षेत्र में संचालित वेलकम डिस्टलरी पर जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड रुपए बकाया की वसूली और दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एसडीएम कोटा को ज्ञापन सौंपा संगठन ने आरोप लगाया कि बार-बार नोटिस के बावजूद कंपनी पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने शीघ्र कार्यवाही की मांग की है