गिरिडीह: सिहोडीह में मामूली विवाद के बाद अजय सिंह से मारपीट, बुरी तरह घायल, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
पिछले दिनों से सिहोडीह में मामूली विवाद के बाद अजय सिंह को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। गुरुवार को 2 बजे धनबाद में इलाजरत अजय सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि घटना के बाद बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया था।घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की गई।