पूरनपुर: पिपरिया दुलई मोड़ पर दुखद: साड़ू के बेटे की मौत के बाद कंटेनर से कुचलकर दंपति की भी हुई मौत
पूरनपुर साड़ू के बेटे की मौत पर शोक जताने पहुंचे दंपति खुद सड़क हादसे का शिकार हो गए। घर लौटते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।