बीना: ग्राम गुलौआ में जमीनी विवाद में 56 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 27, 2026 56 वर्षीय हीरालाल कुशवाह निवासी ग्राम गुलौआ का गांव में ही जमीनी विवाद चल रहा था। तभी गांव के ही मनोज साहू एवं राजू साहू ने गली गलौज शुरू कर दी और मना करने पर डंडे से मारपीटकर दी। मारपीट में घायल व्यक्ति को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार जारी है। वही पुलिस ने फरियादी की शिकायत दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।