जगदलपुर: जिला कार्यालय से कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर किए नियुक्त
सोमवार शाम 5 बजे जिला कार्यालय से आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री हरिस एस. ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम द्वारा प्रदत शक्तियों प्रयोग करते हुए जिले में पंचायत निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।