दलौदा: निम्बोद बेहपुर रोड से TVS बाइक पर 27 किग्रा अवैध केमिकल ज़ब्त, नाबालिग सहित 2 पर मामला दर्ज
मंदसौर के भावगढ़ थाना पुलिस ने निम्बोद-बेहपुर रोड पर चेकिंग के दौरान टीवीएस बाइक से 27 किलो अवैध केमिकल एसीटिक एनहाइड्राइड जब्त किया। रात 1 बजे की कार्रवाई में एक आरोपी फरार हो गया, जबकि एक नाबालिग को पकड़ा गया, पूछताछ में केमिकल का उपयोग नशा बनाने में होना बताया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपी युवराज सिंह की तलाश शुरू कर दी है,