बीना: बीना की बेटी करिश्मा बनीं वन परिक्षेत्र अधिकारी, गांधी वार्ड में डीजे-ढोल के साथ निकला जुलूस
Bina, Sagar | May 28, 2026 सागर जिले के बीना में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा है! गांधी वार्ड की करिश्मा अहिरवार ने न सिर्फ अपने परिवार का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।कु करिश्मा अहिरवार का वन परिक्षेत्र अधिकारी पद पर चयन हो गया है। और जब वो पहली बार सफलता की इस मंजिल को पाकर बिना आईं, तो उनके स्वागत में ऐसा जुलूस निकला कि पूरा गांधी वार्ड गूंज उठा।