सैदपुर: 7 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, पूरे नगर में निकली शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
सैदपुर नगर में गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। इसका शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। देरशाम मेन रोड स्थित एक निजी पैलेस से निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे और रथ के साथ नगर भ्रमण करते हुए बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर स्थित कथा स्थल पहुंची। जहां देररात तक कथा का आयोजन किया गया।