कोटपूतली: नारायणपुर में गर्मी बढ़ने के साथ मिट्टी के बर्तनों की मांग में तेजी
Kotputli, Alwar | Apr 12, 2026
नारायणपुर क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग में तेजी आ गई है। तापमान बढ़ने के साथ लोग घड़े, मटके और सुराही का अधिक उपयोग कर रहे हैं। इससे प्रजापत समाज के कारीगरों को राहत मिली है। स्थानीय बाजारों में इन बर्तनों की अच्छी बिक्री हो रही है। कारीगर दिनभर चाक पर बर्तन बनाकर धूप में सुखाते है।