मंडला: नांदिया गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों का अनाज भीगा, वेयरहाउस प्रबंधन की लापरवाही उजागर
Mandla, Mandla | May 3, 2026 जिले के नांदिया गेहूं खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, रविवार को शाम 4:30 बजे बारिश का वीडियो सामने आया जहां किसानों का मेहनत से उगाया गया गेहूं बारिश और अव्यवस्था के चलते भीग गया। इस घटना ने वेयरहाउस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि खरीदी केंद्र में पर्याप्त तिरपाल और सुरक्षित भंडारण नहीं हुआ।