रामगढ़: रामगढ़ में ऑनलाइन दवाइयों के विरोध में मेडिकल दुकानें बंद, मरीजों को हुई परेशानी, रोक की मांग
Ramgarh, Alwar | May 20, 2026 फार्मेसी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर रामगढ़ कस्बे में बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के विरोध में मेडिकल संचालकों ने एकजुट होकर यह फैसला लिया। मेडिकल दुकानें बंद रहने सुबह ग्यारह बजे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।