देवरी: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विस्थापित ग्रामीणों ने वन सुरक्षा श्रमिक देवेंद्र यादव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
Deori, Sagar | Dec 14, 2024 वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विस्थापित पांच ग्रामीणों से वन सुरक्षा श्रमिक देवेंद्र यादव द्वारा ₹14.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नन्हे वीर, मुकेश यादव, रूप सिंह यादव, उजियार सिंह और भगवानदास ने पुलिस थाना महाराजपुर में शिकायत दर्ज कराई है।वहीं देवेंद्र यादव ने आरोपों को झूठा बताए है।