देवरी: गौरझामर के न्यू बस स्टैंड पर 7 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Deori, Sagar | Dec 18, 2024 गौरझामर के न्यू बस स्टैंड स्थित दुकानों में मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे जिन्होंने सूचना दुकानदारों,पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन 7 दुकाने जलकर खाक हो गई।