मुज़फ्फरनगर: शादी में गए परिवार के घर से चोरों ने 12 लाख रुपए चुराए, अलमारी तोड़कर ले गए, पैसे बेटियों की शादी के लिए रखे थे
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के मल्लूपुरा में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर 12 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक मोहम्मद चांद परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। लौटने पर घर का गेट खुला और अलमारी टूटी मिली। चोरी गई रकम बेटियों की शादी के लिए जोड़ी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।