तारानगर: श्री विनायक लाइब्रेरी तारानगर ने फिर रचा इतिहास, डीएसपी सांखला ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
तारानगर की श्री विनायक लाइब्रेरी में पढने वाले 8 छात्र-छात्राओं के राजकीय सेवा में चयन पर स मान समारोह हुआ। मु य अतिथि डीएसपी रोहित सांखला ने चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर स मानित किया। लाइब्रेरी संचालक अमित वर्मा ने डीएसपी का माला-मोमेंटो से स्वागत किया।डीएसपी सांखला बोले, कभी हार मत मानो मेहनत रंग लाएगी और नशे और गलत संगत से दूर रहे।