सायला: नवनियुक्त सहायक अभियंता ने जीवाणा तहसील मुख्यालय पर किया पदभार ग्रहण
Sayla, Jalor | Mar 6, 2024 जीवाणा तहसील मुख्यालय पर सहायक अभियंता ने पदभार ग्रहण किया। जोधपुर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पद पर नए अधिकारी हरिशंकर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने हरिशंकर को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरिशंकर ने कहा कि विद्युत विभाग संबंधी कार्य को पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।