बैतूल नगर: पिता की डांट से नाराज बेटे ने जहर खाया, कांच से काटी नस; जिला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर एक 21 वर्षीय युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक रातामाटी निवासी विनायक तुमणाम, पिता जगदीश तुमणाम, रात करीब 10 बजे घर देर से पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि डांट से नाराज होकर विनायक घर से बाहर