बैतूल नगर: बोरदेही हादसे में घायल तड़पता रहा, एम्बुलेंस नहीं मिली, चली गई जान, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
बैतूल जिले के बोरदेही के पास सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा अब सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है। टिक्काबर्री आमला निवासी 35 वर्षीय मदन पिता खुड्डी अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने मोरसी जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों