कटिहार: नगर निगम भवन में विश्व महिला दिवस के अवसर पर मेयर ने महिला सफाई कर्मचारी को किया सम्मानित
पूरे देश के साथ कटिहार में भी विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम में साफ सफाई का काम कर रही महिलाओं को भी सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मेयर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को प्रशिक्षित पत्र और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।