सिरोही: योग प्रशिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला, योग दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध की चेतावनी
Sirohi, Sirohi | May 31, 2026 जिले की आयुष औषधालयों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। प्रशिक्षकों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई माह का मानदेय अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयुष नर्सिंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं योग शिक्षक ललित मेघवाल ने बताया कि सभी प्रशिक्षक विभागीय कार्यक्