रामपुर: शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों और विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए विधायक आकाश सक्सेना का काफिला अब ई-रिक्शा से निकलेगा
Rampur, Rampur | May 14, 2026 शहर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर एक अनुकरणीय पहल की है। अब शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों और विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए उनका काफिला लग्जरी गाड़ियों के बजाय ई-रिक्शा में नजर आएगा। विधायक ने इसके लिए चार ई-रिक्शा खरीदे हैं, जिनमें उनकी सुरक्षा में तैनात CRPF और पुलिस के जवान भी सवार होंगे।