सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया, गैस सिलेंडर बरामद
थाना मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण कर एक शातिर चोर को शुक्रवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है। वादी कासिफ बेग के घर से चोरी हुए गैस सिलेंडर को आरोपी असद के कब्जे से बरामद कर लिया है। मुखबिर सूचना पर गश्त के दौरान पानी की टंकी के पास पशुपेठ से गिरफ्तारी हुई।