ललितपुर: ग्राम मुकटौरा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
ग्राम मुकटौरा निवासी नवल किशोर उम्र करीबन 23 वर्ष कि गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उक्त मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था। जहां आज शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है उक्त मामले में मृतक के भाई ने किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई है।