ललितपुर: जखौरा में तैनात स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम के स्थानांतरण को रोके जाने के लिए एएनएम महिलाओं ने DM को दिया प्रार्थना पत्र
जखौरा स्वास्थ्य विभाग में तैनात बीपीएम का स्थानांतरण रोकें जाने को लेकर जखौरा क्षेत्र की एएनएम महिलाओं ने DM को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके यहां तैनात बीपीएम का षड्यंत्र के तहत स्थानांतरण कराया जा रहा है। उन्होंनेे जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानांतरण रोकें जाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।