ललितपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान ललितपुर में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के उतरवाए गए राखी,कलावा, कान के झुमके आदि
पुलिस भर्ती पेपर के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों की, जांच टीमों ने हाथ में पहने हुए कलावा, राखी, कान में पहने हुए बाली झुमके एवं नाक की नथ आदि उतरवायी गए। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि परीक्षा केंद्र के जिम्मेवारों की देखरेख में शांतिपूर्वक ढंग से पहली पाली का नकल विहीन पेपर संपन्न कराया गया है। पहली पाली में लगभग 2144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।