अररिया: मिर्जापुर गांव में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 27, 2026 अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के मिर्जापुर गांव में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को रात 10 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।