दुमका: उड़ीसा के हाथीबाड़ी मे ट्रक से गिरकर घायल ट्रकचालक को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन लेकर पहुँचे दुमका, PJMCH में कराया भर्ती
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलता ए का रहने वाला फिलिप सिंह पैसे से ट्रक चालक है। पिछले सप्ताह उड़ीसा में ट्रक से गिरकर वह घायल हो गए थे। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद परिजन उन्हें लेकर शनिवार दुमका पहुंचे। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।