बिंदकी: बड़ौरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत बड़ौरी गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात्रि 2 बजे गश्त के दौरान पुलिस को युवक शिवम सविता उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र महेंद्र सविता निवासी रिठवा थाना जनपद फतेहपुर का शव मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि युवक शिवम सविता बाइक द्वारा अपने घर से निकला था।