नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से 27 मार्च 2026) के आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न सामग्री एवं व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। समिति द्वारा साज-सज्जा (फूल), टेंट, लाइट, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम, एलईडी, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु निविदा आमंत्रित की गई है।